“दर्द को लफ़्ज़ों में लिखूंगी…” 💔

Image
मैं लिख पाऊँ कुछ तो, ✍️ मैं खुद को लिखूंगी.. 💫 खुद के हिस्से का, दर्द, ग़म सब लिखूंगी.. 💔 वो मायूसी भरे दिन, वो रोती हुई रातें लिखूंगी.. 🌙😢 कुछ ख़्वाब अधूरे, कुछ शिकायतें लिखूंगी.. 🌫️ कुछ शोर अपना, कुछ सन्नाटे लिखूंगी.. 🔕 सबसे दूर, खुद के करीब लिखूंगी.. 🖤 मैं खुद को, बदनसीब लिखूंगी.. 💔 लिखूंगी खुद को खुली किताब में, फिर उस किताब को बेनाम लिखूंगी.. 📖 खामोश लफ़्ज़ों में, अपनी ही आवाज़ लिखूंगी.. 🤍 जो समझ ना पाए कोई, वो हर एहसास लिखूंगी..  जो खो गया रास्तों में, उसे याद बनाकर लिखूंगी.. 🌫️✨ @Soniya_Chouhan

काश तुम मुझे पहले मिले होते ⏳❤️

पता है तू मेरा पहला प्यार तो नहीं है 💔🙂

पर हमेशा लगता है कि काश… 🥺✨

काश मुझे सबसे पहले तुमसे प्यार हुआ होता ❤️‍🩹🌙

काश मैंने जो सारे efforts किसी और के लिए किए थे 💭💔

वो सब तुम्हारे लिए किए होते 🤍🥀

काश कि अगर तुम मुझे पहले मिल जाते 🕰️💞

तो मुझे किसी और से प्यार और attention के लिए 🫠💔

भीख नहीं मांगनी पड़ती 🙏😔

आज भी जब तुम्हें देखती हूँ 👀❤️

तो हर बार दिल यही सवाल करता है 💭💓

कि ये शख्स मुझे पहले क्यों नहीं मिला ❓🥺


शायद तब मेरा भरोसा इतना टूटा न होता 💔🧩

शायद मैं खुद को इतना खोया हुआ न पाती 🌫️😞

तुम्हारे साथ होते हुए तो अधूरेपन का एहसास न होता 🤍✨

और प्यार मांगना नहीं, बस जीना आता ❤️🌸

काश तुम पहले मिल जाते ⏳❤️

तो प्यार सिखाना नहीं पड़ता 📖💞

सिर्फ निभाना होता 🤍✨

काश तुम्हारे साथ शुरुआत होती 🌸💫

तो खुद को साबित करने की मजबूरी न होती 💔🥀

काश पहली बार टूटने का दर्द तुम देते 💭😔

कम से कम जोड़ने वाला भी तो तुम ही होते 🤍🫂


@Soniya_Chouhan

Comments

Popular posts from this blog

Usey Pasand Hai....!!!

Tere Ishq Mai Yara, Mai Bin Fero Ke Suhagan Ho gyi.....!!!!

Tum Hote Koun Ho Mujhe Judge Karne Wale...!!!