“दर्द को लफ़्ज़ों में लिखूंगी…” 💔

Image
मैं लिख पाऊँ कुछ तो, ✍️ मैं खुद को लिखूंगी.. 💫 खुद के हिस्से का, दर्द, ग़म सब लिखूंगी.. 💔 वो मायूसी भरे दिन, वो रोती हुई रातें लिखूंगी.. 🌙😢 कुछ ख़्वाब अधूरे, कुछ शिकायतें लिखूंगी.. 🌫️ कुछ शोर अपना, कुछ सन्नाटे लिखूंगी.. 🔕 सबसे दूर, खुद के करीब लिखूंगी.. 🖤 मैं खुद को, बदनसीब लिखूंगी.. 💔 लिखूंगी खुद को खुली किताब में, फिर उस किताब को बेनाम लिखूंगी.. 📖 खामोश लफ़्ज़ों में, अपनी ही आवाज़ लिखूंगी.. 🤍 जो समझ ना पाए कोई, वो हर एहसास लिखूंगी..  जो खो गया रास्तों में, उसे याद बनाकर लिखूंगी.. 🌫️✨ @Soniya_Chouhan

जानना ज़रूरी है… 🤍

जानना ज़रूरी है 🤔

कि तुम ख़ुद रुके हो 🛑 या रोके गए हो ⛓️,

ख़ुद सोए हो 😴 या सुलाए गए हो 🌙,

गिर गए हो 🍂 या गिराए गए हो 🫳,

जले हो 🔥 या जलाए गए हो 🚬,

यह जानना बहुत ज़रूरी है… 🕯️

बहके हो 🌪️ या बहकाया गया है 🧠,

तुम्हें क्या-क्या समझाया गया है 📖,

शामिल हैं चंद गिने-चुने लोग यहाँ 👥,

तुम ख़ुद आए हो 🚶‍♂️ या बुलाया गया है 📞,


यह जानना ज़रूरी है… ⚖️

मंज़िल भी है 🛤️, मक़सद भी है 🎯,

ज़िंदा भी हो ❤️‍🔥 —

यह भूल गए हो 😔 या भुलाया गया है 🪞,

आँखों में आँसू हैं 😢, चेहरे पर ग़म 😞,

फीकी-सी तबस्सुम में लिपटे हो तुम 🙂‍↕️,

ख़ुद के ही हाथों से गिरकर टूटे हो 🥀,

या फिर तुम्हें भी सताया गया है 💔,

यह जानना ज़रूरी है… 🕊️

क़ुर्बान हो रहे हो 🩸 या चुने गए हो 👑,

तुम ऐसे ही थे 🤍 या बुने गए हो 🧵,

ख़ुद रो दिए हो 😭 या रुलाए गए हो 😶‍🌫️,

किसी के तो दिल में तुम भी बसे थे 💖,

वो अदा ✨, वो शख़्स 👤, वो जगह 🏞️,

ख़ुद छोड़ आए हो 🚪 या भगा दिया गया है 🏃‍♂️,


जानना ज़रूरी है… 🌑

कि ख़त्म हो रहे हो 🌒 या कोई मिटा रहा है 🧽,

इस्तीफ़ा दे रहे हो ✍️ या कोई हटा रहा है 🚫,

यह झूठ 🤥, यह फ़रेब 🎭, यह छल ♟️,

ख़ुद सीखे हैं तुमने 📚 या कोई सिखा रहा है 🗣️,

यह जानना ज़रूरी है… 🌫️

कि शिखस्त चुनी तुमने ⚔️ या हराया गया है तुमको 🥊,

बात सुनी तुमने 👂 या सुनाया गया है तुमको 📢,

ये कैसे फ़ैसले ले रहे हो 🤯,

ये ख़ुद की समझ है 🧠 या घुमाया गया है तुमको 🔄,

जानना ज़रूरी है… 🌧️

कि ठहरे ही थे तो चल क्यों नहीं पा रहे 🚷,

सोए ही थे तो उठ क्यों नहीं पा रहे ⏰,

क्या तुम ही थे वो ❓, क्या तुम ही हो ये 🪞,

ज़िंदा ही थे तो मर क्यों नहीं पा रहे 💀,

क्योंकि… जानना ज़रूरी है। 🖤


@Soniya_Chouhan

Comments

Popular posts from this blog

Usey Pasand Hai....!!!

Tere Ishq Mai Yara, Mai Bin Fero Ke Suhagan Ho gyi.....!!!!

Tum Hote Koun Ho Mujhe Judge Karne Wale...!!!