“दर्द को लफ़्ज़ों में लिखूंगी…” 💔

Image
मैं लिख पाऊँ कुछ तो, ✍️ मैं खुद को लिखूंगी.. 💫 खुद के हिस्से का, दर्द, ग़म सब लिखूंगी.. 💔 वो मायूसी भरे दिन, वो रोती हुई रातें लिखूंगी.. 🌙😢 कुछ ख़्वाब अधूरे, कुछ शिकायतें लिखूंगी.. 🌫️ कुछ शोर अपना, कुछ सन्नाटे लिखूंगी.. 🔕 सबसे दूर, खुद के करीब लिखूंगी.. 🖤 मैं खुद को, बदनसीब लिखूंगी.. 💔 लिखूंगी खुद को खुली किताब में, फिर उस किताब को बेनाम लिखूंगी.. 📖 खामोश लफ़्ज़ों में, अपनी ही आवाज़ लिखूंगी.. 🤍 जो समझ ना पाए कोई, वो हर एहसास लिखूंगी..  जो खो गया रास्तों में, उसे याद बनाकर लिखूंगी.. 🌫️✨ @Soniya_Chouhan

कि बहुत बुरी हूँ मैं 🥀

मेरी खूबियाँ न बता, मेरे सारे ऐब गिना 😔🖤

कि बहुत बुरी हूँ मैं 🥀

मेरी अच्छाइयाँ छुपा, बुराइयाँ सारी सुना 😞🗣️

कि बहुत बुरी हूँ मैं 💔

मुझसे मोहब्बत न कर, खुल के नफ़रत निभा 🚫❤️

कि बहुत बुरी हूँ मैं 😶‍🌫️

मुझमें तो बस लिखने का हुनर है 🖋️📖

तू चीख-चीख के बता, कि बहुत बुरी हूँ मैं 😣

ज़माने के तंज कम पड़ गए हैं 😏⚔️

दो-चार तंज तू भी कस जा 😒

कि बहुत बुरी हूँ मैं 🖤


आईने में किरदार मेरा साफ़ नज़र आया 🪞👀

पर भीतर देखा खुद को, तो टूट सी गई मैं 💭💔

सारे गुनाहों का इल्ज़ाम मेरे सर आया ⚖️😞

बुरी मैं उतनी भी नहीं, जितना तूने बतलाया 🥺🖤

खामोशी ने भी मुझ पर उँगली उठाई है 🤐

हर सच को झूठ की चादर ओढ़ाई है 🕶️

मैं गलतियों का पुतला सही, पर इतना भी नहीं ⚖️

जितना दुनिया ने मेरी तस्वीर बनाई है 🖤🖋️

@Soniya_Chouhan

Comments

Popular posts from this blog

Usey Pasand Hai....!!!

Tere Ishq Mai Yara, Mai Bin Fero Ke Suhagan Ho gyi.....!!!!

Tum Hote Koun Ho Mujhe Judge Karne Wale...!!!