“बे मौसम बरसात सा इश्क़” 🌧️

Image
💖 इश्क़ कुछ यूँ आया ज़िंदगी में उसके आने से, जैसे बे मौसम बरसात आती है। 🌧️ उसके आने ने वो सुकून दिया जो मिलता है, जब एक थके-हारे दिन के बाद रात आती है। 🌙✨ और पता है, साथ यूँ निभाया है उसने कि ऐ खुदा, मुझे तुम तक आने की कश्ती दी है। ⛵🤲 मोहब्बत तो दे देते हैं कई महबूब, उसने मुझे मोहब्बत के साथ दोस्ती दी है। 💞🤝 और पता है, मुझे लगता है मोहब्बत में पाना तो आसान है, लेकिन मोहब्बत में खुद को खो दो, तो लगता है जैसे छू लिया आसमान है। ☁️🌈 तो मैंने खोकर भी पाया उसको, और वो किस्सा मेरी कहानी बन गया। 📖❤️ तुमसे जो भी शिकायतें थीं ऐ खुदा, वो शुक्र का पानी बन गया। 🙏💧 तो बस, उसके आने ने मेरी रूह को इतना खूबसूरत मोड़ दिया है कि, अब मेरे दिल ने, मेरी रूह ने, मेरी आत्मा ने, अकेला महसूस करना छोड़ दिया है। 💕💞 @Soniya Chouhan

पहले नाम तो होने दो। 🔥✨

 ये तो आग़ाज़ था मेरा,

अभी अंजाम तो होने दो। 🌅

मैं थम जाऊँगी,
ज़रा-सी शाम तो होने दो। 🌆

मुझे बदनाम करने के बहाने
ढूँढते हो क्यों? 🤍

मैं ख़ुद हो जाऊँगी बदनाम,
पहले मेरा नाम तो होने दो। 🔥✨

मेरी ख़ामोशी को मेरी हार न समझो, 🌙
अभी मेरे सब्र का इम्तिहान तो होने दो। 🕊️

जो आज सवालों में उलझे हैं मुझ पर,
कल उन्हीं ज़ुबानों पर मेरा ऐलान तो होने दो। 👑🔥


@Soniya_Chouhan

Comments

Post a Comment

thanks for read my blog.

Popular posts from this blog

Usey Pasand Hai....!!!

Tere Ishq Mai Yara, Mai Bin Fero Ke Suhagan Ho gyi.....!!!!

Tum Hote Koun Ho Mujhe Judge Karne Wale...!!!